मानलो राघव का आय ₹100 है तो प्रश्न अनुसार उनका खर्च ₹80 एवं बचत ₹20 है । आय में 12% की वृद्धि होने पर अब राघव की आय 112 रुपए होगी । बचत में 10% की कमी होने पर- 10/100*20=2 रुपए की कमी अर्थात उनकी बचत अब 20–2=18 रुपए की होगी । ₹112 कुल आय में ₹18 बचत करता है इसलिए उनका खर्च=112–18=94 रू होगी । उनका खर्च ₹80 से बढ़कर ₹94 हो गया अतः खर्च में ₹14 की वृद्धि हो गई । इसलिए प्रतिशत वृद्धि- 14/80*100=140/8=17.5% इस प्रकार उनके खर्च में 17.5% की वृद्धि हो गई ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें