संदेश

लॉजिक प्रश्न लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

11, 20, 29, 38… इस श्रृंखला की अगली संख्या क्या है?

पहला पद =11 दूसरा पद=11+9=20 तीसरा पद=20+9=29 तीसरा पद=29+9=38 इसलिये अगला पद =38+9=47

यदि 2×5=0 है और 5×4=0है तो 5×6=? क्या होगा

वास्तव में 2×5=10 और 5×4=20 होता है किन्तु केवल इसके इकाई अंक ग्रहण करते हुये यदि 2×5=0 है और 5×4=0 दिया है । चूँकि 5×6=30 होता है जिसके इकाई को ग्रहण करने पर- 5×6=0 होगा

16,24,36, 81 इस श्रेणी का लुप्त अंक क्या होगा ?

16,24,36,81 4^2,4×6,6^2, 9^2यहां 4 का वर्ग और 6 के वर्ग के मध्य 4×6 क है तो इसी प्रकार 6 के वर्ग और 9 के वर्ग के बीच 6 और 9 का गुणा होना चाहिए अतः वह विलुप्त संख्या6×9= 54 होगी ।

यदि A = 2, B = 3, C = 4 लिखा जाए तो RAM का नंबर क्या होगा ?

यदि A=2, B=3, C=4, …… तो M=14 एवं R=19 इसलिये RAM=(19)2(14)=19214

A, B का पिता है और C, B का बेटी है, D, A का भाई है तो D, C से किस प्रकार सम्बन्धित है?

A(B का पिता)-D (A का भाई) | B (Aका संतान) | C (B की बेटी) D, C का दादा ही होंगे

मान लीजिए कि "A" की बीवी "B", "B" की भाभी "C", "C" की बेटी "V", "V" के दादा "G", "G" की बीवी "K", "K" की बेटी "T".. .. तो बताओ "A" और "T" के बीच क्या रिश्ता हुआ।?

इस प्रश्न को ध्यान से देखने पर हम पाते हैं कि- T, B की बहन है,  इसलिये A, T का जीजा होगा

1+3= 5, 2+4= 10, 3+5= 17, तो 4+6= क्या होगा?

यहां दिया है 1+3=5 इसका विस्तार इस प्रकार है- 1*3+2=5 इसी प्रकार 2+4=10 2*4+2=10 एवं 3*5+2=17 इसलिए 4*6+2=26 अर्थात 4+6=26 होगा ।

हमने छःऐसे नंबर लिखने हैं जिनका कुल जोड बीस हो.परन्तु ना ही शुन्य लिखना है और ना ही कोई एक कोई सँख्या दो बार लिखनी है

इस प्रश्न में किस प्रकार की संख्या हो इसका प्रतिबंध नहीं है । यह प्रतिबंध नहीं है कि 6 प्राकृत संख्या का योग ही 20 हो, 6 पूर्णाक संख्याओं का योग 20 हो या 6 वास्तविक संख्याओं का योग 20 हो इसलिये- 3+4+5+6+7=25 किन्तु इसमें (-5) जोड़ दिया जाये, जो एक वास्तविक संख्या है, तो संख्या 6 एवं योगफल 20 हो हो जायेगा 3+4+5+6+7+(-5)=20 इसी प्रकार अन्य योग क्रम भी लिखे जा सकते हैं ।

1,9,2,18,3,27,4,… का अगला अंक क्या होगा?

1, 9, 2, 18, 3, 27, 4 …..को ध्यान से देखने पर हम पाते हैं कि - 1, 9, (2*9), 3, (3*9), 4 इसलिये अगली संख्या (4*9)= 36 होगी ।

9=72, 8=56, 7=42, 6=30, 5=20, तो 3=_ क्या होगा?

दिये गये प्रश्न  9=72, 8=56, 7=42, 6=30, 5=20 को ध्यान से देखने पर हम पाते हैं कि- 9*8=72 तब 9=72 8*7=56 तब 8=56 7*6=42 तब 7=42 6*5=30 तब 6=30 5*4=20 तब 5=20 4*3=12 तब 4=12 इसलिये 3*2=6 तब 3=6